सुईथाकला: सद्गुरु की शरण में आने पर ही जन्म-मरण के बंधन से मिलेगा छुटकारा: डॉ. अवधेश मिश्रा


सुईथाकला: सद्गुरु की शरण में आने पर ही जन्म-मरण के बंधन से मिलेगा छुटकारा: डॉ. अवधेश मिश्रा


  • निशुल्क प्याऊ एवं शरबत की सेवा का आयोजन, चला शाकाहारी बनाने और नशा मुक्ति अभियान
रामनरेश प्रजाप​ति
सुईथाकला, जौनपुर। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी परम संत बाबा उमाकांत जी महाराज की पावन सानिध्य और आशीर्वाद की असीम छत्रछाया में रामनवमी के पावन पर्व पर प्रसिद्ध देवी धाम बसौली शीतला माता मंदिर परिसर में संगत जौनपुर की तरफ से निशुल्क प्याऊ और शरबत की सेवा की गई। तख्ती और विभिन्न स्लोगन के माध्यम से आम जनमानस को नशा मुक्ति और शाकाहारी बनने के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया। डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि विगत वर्षों से कामिल मुर्शिद उज्जैन वाले बाबा उमाकांत जी महाराज की असीम प्रेरणा से सेवा की जा रही है। 
सुईथाकला: सद्गुरु की शरण में आने पर ही जन्म-मरण के बंधन से मिलेगा छुटकारा: डॉ. अवधेश मिश्रा

उन्होंने बताया कि जय गुरुदेव एक आध्यात्मिक संस्था है जिसका संकल्प वसुधैव कुटुंबकम की भावना से युक्त होकर प्राणि-मात्र की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि जन्म- मरण के बंधन से मुक्ति गुरु की शरण में आने पर ही मिल सकती है। मोक्ष का मार्ग केवल सद्गुरु ही दिखा सकते हैं। 
सुईथाकला: सद्गुरु की शरण में आने पर ही जन्म-मरण के बंधन से मिलेगा छुटकारा: डॉ. अवधेश मिश्रा

उन्होंने बताया कि मनुष्यों को मुसीबतों से छुटकारा पाने का एक ही उपाय है कि लोग शाकाहारी और नशा मुक्त जीवन जिएं। मेले में पधारे हजारों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन आईटी सहयोगी जटाशंकर तिवारी ने किया। राम आसरे तिवारी, बाबूराम शास्त्री, दयाराम प्रजापति, सुखराम बिंद, गिरीश गिरी  महेंद्र प्रजापति, राम अचल, सरोजा देवी, उषा सिंह, अवनीश शुक्ला आदि लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।



सुईथाकला: सद्गुरु की शरण में आने पर ही जन्म-मरण के बंधन से मिलेगा छुटकारा: डॉ. अवधेश मिश्रा

viklesh kumar prajapati advocate, jaunpur, aapkiummid, tejastoday, विकलेश कुमार एडवोकेट की तरफ से श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

एडवोकेट उमेश चन्द्र प्रजापति की तरफ से श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - Chakradootwishes of Shri Ram Navami from Advocate Umesh Chandra Prajapati - Chakradoot
AD


mind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ