जौनपुर: कन्या एवं हवन पूजन के साथ नव दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न


जौनपुर: कन्या एवं हवन पूजन के साथ नव दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न


जौनपुर। कन्या एवं हवन पूजन के साथ 9 दिवसीय अनुष्ठान का समापन हो गया। इसी क्रम में मां शीतला चौकियां धाम में कन्या एवं हवन पूजन करके भक्तों ने सिद्धिदात्री देवी स्वरूप में मां शीतला का दर्शन किया। मां दुर्गा के नवम् स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। 

नवरात्र के अंतिम दिन सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है। दुर्गा मईया जगत के कल्याण हेतु नौ रूपों में प्रकट हुईं और इन रूपों में देवी सिद्धिदात्री का अंतिम रूप है।



जौनपुर: कन्या एवं हवन पूजन के साथ नव दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न
देवी प्रसन्न होने पर सम्पूर्ण जगत की रिद्धि सिद्धि अपने भक्तों को प्रदान करती हैं। देवी सिद्धिदात्री का रूप अत्यन्त सौम्य है। देवी की 4 भुजाएं हैं। दायीं भुजा में माता ने चक्र और गदा धारण किया है। उनके बांयी भुजा में शंख और कमल का फूल है। 

दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन, पूजन माता रानी के जयकारों से सारा वातावरण मनमोहक भक्तिमय रहा। कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी—बारी से दर्शन—पूजन करते नजर आये। सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर क्षेत्र में चौकियां चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी सहयोगी पुलिस पीएसी दल के साथ मौजूद रहे।

जौनपुर: कन्या एवं हवन पूजन के साथ नव दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न


viklesh kumar prajapati advocate, jaunpur, aapkiummid, tejastoday, विकलेश कुमार एडवोकेट की तरफ से श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

एडवोकेट उमेश चन्द्र प्रजापति की तरफ से श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - Chakradootwishes of Shri Ram Navami from Advocate Umesh Chandra Prajapati - Chakradoot
AD


mind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ