लिंक : https://youtu.be/qFoH3BMPY-I?si=fyjtWw0eI1jrJ9H7
पंजाबी रॉक स्टार मनकीरत औलख, हरयाणवी वॉइस सेंशेसन रेणुका पंवार और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की तिकड़ी ने इस गाने को रोचक बनाया है। वही अक्षरा सिंह ने अपने इस गाने को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि यह नए स्टाइल का गाना है जो ट्रेंड सेट करता है। मैं खुश हूं कि देश के दिग्गज कलाकारों के साथ इस गाने को किया है और उम्मीद करती हूं कि सबों को यह पसंद आएगी।
आपको बता दें कि मनकीरत औलख पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में से एक हैं, तो वहीं अक्षरा सिंह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक क्षत्र अभिनय और गायकी की दुनिया में राज करने वाली कलाकार हैं। और इन दिनों वे दोनों गाना डिफेंडर में एक साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने का उनके फैंस को भी बेसब्री से इंतजार था , जो अब पूरा हो गया। इस गाने को मनकीरत औलख और रेणुका पंवार ने गाया है। म्यूजिक सेवी, लिरिक्स रईस का है। निर्देशक शेरा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।
0 टिप्पणियाँ