जौनपुर: नवनियुक्त प्राचार्य का हुआ स्वागत

रामनरेश प्रजापति 
सुईथाकला, जौनपुर। लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश  द्वारा साकेत महाविद्यालय अयोध्या में  नवनियुक्त प्राचार्य व महात्मा गांधी काशी विद्या पीठ के तत्कालीन विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ दान पति तिवारी का  ब्लॉक मुख्यालय से होकर जाते समय ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने स्वागत किया।गुरुजी ने नवनियुक्त प्राचार्य से औपचारिक भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना  की। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में सेवाएं देकर राष्ट्र निर्माण के लिए नागरिकों को तैयार किया। उन्होंने कहा कि अपनी उत्कृष्ट सेवा से विश्वविद्यालय स्तर पर क्षेत्र और समाज का सम्मान बढ़ाया। उन्होंने प्राचार्य को सभी अध्ययनरत, प्रतियोगी परीक्षाओं के  छात्र-छात्राओं और समाज के लिए मिसाल बताया। पत्रकार प्रणय तिवारी,विनोद कुमार सिंह आदि लोगों ने जनपद आगमन पर अभिनंदन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ