शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय जेसीआई शाहगंज सिटी के सदस्यों ने क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के साथ फूलों की होली खेली। इस मौके पर संस्था की तरफ से विद्यालय की सैकड़ों छात्राओं को प्राकृतिक रंग, पिचकारी, मिठाई और मुखौटे वितरित किये गये। साथ ही छात्राओं से प्राकृतिक रंगों के साथ होली मनाने की अपील की गयी।
इस दौरान अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि ने बताया कि संस्था के कार्यक्रम "होली के रंग, अपनों के संग" के तहत कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के साथ फूलों की होली का आयोजन हुआ। निर्धन और निम्न वर्ग की परिवारों से आने वाली बच्चियों को संस्था द्वारा होली से जुड़ी रंग, अबीर, मिठाई और पिचकारी आदि सामग्री वितरित की गयी।
मुख्य अतिथि एआरपी एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री और शाहगंज प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुये छात्राओं को स्वस्थ और सुरक्षित होली मनाने को कहा। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की शाहगंज इकाई के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बधाई दिया। विद्यालय की वार्डन एकता नीलम और कार्यक्रम संयोजक अश्विनी यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष आशीष जायसवाल, डॉ बालाजी राव, आशीष प्रीतम, आशीष सोनी, अनूप गुप्ता, सुशील मोदनवाल, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ