जौनपुर: परमात्मा की कृपा से मिलते हैं सन्त: हिमेश शास्त्री


सुदामा चरित्र का प्रसंग सुन भर आईं दर्शकों की आंखें

 सप्त दिवसीय भागवत कथा के अंतिम दिन फीका न पड़ने वाले भक्ति के रंग में डूबे श्रोता 

जय श्री कृष्णा, राधे -राधे के उद्घोष से गूंजायमान हो उठा भागवत कथा का पंडाल
रामनरेश प्रजापति
शाहगंज, जौनपुर। तहसील क्षेत्र के छताईं कला  गांव में शीतला प्रसाद सिंह के निवास स्थान पर आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन भागवत प्रवक्ता हिमेश शास्त्री जी महाराज ने सुदामा चरित्र का  प्रसंग सुना कर श्रोताओं के  अंतअंतर्मन को झकझोर दिया।कृष्ण और सुदामा का चरित्र सुन लोगों की आँखें भर आईं।उपस्थित श्रोताओं और दर्शकों का हृदय भावुकता से भर उठा। आज बिरज में होली रे  गीत पर श्रोता झूम उठे। 

हर उम्र अवस्था  के लोगों के मन और आत्मा पर भक्ति की मस्ती इस तरह चढ़ी की पूरा पंडाल भगवत भक्ति में मस्त होकर नृत्य करने लगा।शास्त्री जी महाराज ने कथा के आयोजक शीतला प्रसाद सिंह, सत्येंद्र सिंह व  नीपेंद्र सिंह के कार्यक्रम के भव्य आयोजन की भूरि -भूरि प्रशंसा  की।उन्होंने कहा कि गांव और क्षेत्र के आत्मिक कल्याण का माध्यम  बनना पूर्व जन्मों के अर्जित पुण्य का प्रतिफल है।शास्त्री जी ने कहा कि ग्राम वासियों और क्षेत्र वासियों का जन्मों- जन्मों का पुण्य उजागर हुआ जिससे भागवत कथा श्रवण करने  का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।
इससे लोगों का लोक और परलोक दोनों संवर जाएगा।भागवत कथा प्रवक्ता ने कहा कि ब्रह्मा जी और शंकर जी द्वारा श्री कृष्णा पूजनीय हैं। भगवान श्री कृष्ण ही सृष्टि के उद्गम हैं।सभी देवी- देवता श्री कृष्ण की हमेशा  स्तुति करते रहते हैं।श्री कृष्ण पारब्रह्म परमेश्वर हैं। भगवान की सेवा में समस्त देवता  हमेशा हाथ पर हाथ धरे खड़े रहते हैं ।सद्गुरु की कृपा से ईश्वर की प्राप्ति होती है। सद्गुरु परमात्मा से  मिलाप कराने का माध्यम होता है।बिना परमात्मा की कृपा के संत नहीं मिलते।शीतला प्रसाद सिंह ने  मनोरमा दादी मां का खजाना एवं हमारे संस्कार ,पूर्वांचल के पकवान एवं संस्कार पुस्तक गौरीगंज के विधायक राकेश सिंह को भेंट की।
इस अवसर पर मोनू सिंह ब्लाक प्रमुख मार्टिनगंज ,अजीत प्रजापति सदस्य  माटीकला बोर्ड उ. प्र.सरकार,राजेश सिंह जनरल मैनेजर टाईमैक्स,गीता जायसवाल पूर्व  चेयरमैन,पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ,रमेश चन्द्र तिवारी, आदर्श शुक्ला, नवीन सिंह अधिवक्ता ,दिनेश सिंह, विकास सिंह संदीप सिंह, अजय सिंह, दीपक सिंह,चतुर्भुज सिंह,राजेश पासवान ,सतई यादव ,धीरेंद्र कुमार सिंह,अजय सिंह  सहित क्षेत्र के  गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ