🔸निषाद पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जन सैलाब
सुइथाकलां, जौनपुर। बुढूपुर गांव में निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल- निषाद पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में निषाद समाज की उपेक्षा हुई है जबकि भाजपा सरकार में निषाद एवं मछुआरा समाज को सम्मान मिला है। मोदी सरकार ने निषादराज के किले पर 56 फिट की प्रतिमा लगवाकर निषाद समाज को सम्मान दिया है।
पूर्ववर्ती बसपा एवं सपा सरकारों ने निषादों के हक और आरक्षण को छीनकर उन्हे अपमानित करने का कार्य किया है। भाजपा की संयुक्त सरकार मछुवारो के उत्थान के लिए काम कर रही है। सरकार ने निषादों के इलाज के मछुवारा कोष से 5 लाख सहायता राशि उपलब्ध करवाने का कार्य किया है। अध्यक्षता कर रहे स्थानीय विधायक रमेश सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत चांदी का मुकट पहनाकर किया। विधायक रमेश सिंह ने कहा कि बीते दो दशकों से शाहगंज विधान सभा क्षेत्र का विकास अवरूद्ध था,क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम सतत प्रयत्नशील है,परिणामस्वरूप कई विकासपरक कार्य शुरू कराने के साथ हीं क्षेत्र की जर्जर सड़कों को बनवाने का काम किया गया है। संचालन चन्द्रेश निषाद ने किया। सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्रमणि निषाद,डॉ अमित निषाद, संगठन अध्यक्ष प्रेम नारायण निषाद आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान निषाद पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष पंचम बिन्द,उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह बाबूराम निषाद, सुरेंद्र निषाद, चंदन निषाद, बेचन सिंह आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ