🔸देव दीपावली पर बच्चों ने बनाई मनमोहक रंगोली
जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज द्वारा देव दीपावली के अवसर पर श्री देव दीपावली समिति द्वारा आयोजित भव्य देव दीपावली महोत्सव में रंगोली प्रतियोगिता नव दुर्गा मंदिर विसर्जन घाट पर कराई गई। जहां पर बच्चों ने बहुत ही आकर्षक रंगोलियां बनाई। कार्यक्रम में 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया। संस्था अध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठ ने सभी बच्चों की हौसला अफजाई व सराहना की।
सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और दीपक साहू ने आए हुए सभी अतिथियों व बच्चों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इतनी कड़ी मेहनत से इस प्रतियोगिता मे भाग लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल सदस्य अ·िानी श्रीवास्तव निशा कन्नौजिया एवं साधना मौर्य के द्वारा किया गया जिसमें संस्था द्वारा सभी बच्चों को सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी दी गई तथा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार विजेताओं को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शशांक सिंह रानू, विष्णू सहाय,विनय वरौतिया,अजीत सोनकर, दिलीप सिंह, संजय बैंकर, अतुल सिंह, प्रदीप सिंह,देव आनन्द,संजय गुप्ता, हाफिज शाह, संजय जायसवाल, डॉ.प्रशांत, संजय सिंह,दीपक साहू व अन्य लायन साथी व सभी श्री देव दीपावली समिति के पदाधिकारीगण ने अपनी उपस्थिति से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
0 टिप्पणियाँ