🔸सपाइयों ने केक काटकर मनाया नेताजी मुलायम सिंह यादव जन्मदिन
रामनरेश प्रजापति
शाहगंज। देश के धरतीपुत्र कहे जाने वाले, सपा के संस्थापक ,नेताजी, स्व.मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में सपाइयों ने मरीजों को फल वितरित किया। रोडवेज के निकट अवध प्लाजा होटल में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने बताया कि नेताजी गरीबों , किसानों और दलितों के मसीहा थे।संपूर्ण समाज और मानवता के उत्थान के लिए उन्होंने ऐतिहासिक काम किया है। आज समाज उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद कर रहा है। विधानसभा अध्यक्ष एवं सुइथाकला के पूर्व ब्लाक प्रमुख मिथिलेश यादव ने बताया कि मुलायम सिंह यादव ने सीमा पर तैनात सैनिकों ,सिविल सेवा और शिक्षा के क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है जो इतिहास के पन्ने में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।
अधीक्षक डा.रफीक फारूकी ने कहा कि नेता जी के जन्म दिवस पर मरीजों के लिए फल वितरण का कार्यक्रम सराहनीय है। यह मरीजों की सेहत के लिए लाभदायक होगा।मसूद अहमद ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वर्गीय नेता जी के पद चिन्हों पर चलने की बात कही।शाहगंज के सपा ब्लाक महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नेताजी के जीवन के सिद्धांतों को अमल में लाने की बात कही। इस अवसर पर स.जि.पं.सुरेंद्र कुमार यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज यादव गल्लू , त्रिभुवन यादव पूर्व. स.जि.पं. ,राम आसरे यादव, राजमणि यादव पूर्व प्रधान, राम सहाय यादव ,अरशद अंसारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे
।
0 टिप्पणियाँ