जौनपुर। कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष व जनता इण्टर कॉलेज के प्रबंधक रहे स्व पंडित यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी की 81वीं जयंती जनता इंटर कॉलेज में मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार त्रिपाठी ने उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी कमी हमेशा विद्यालय परिवार को खलती रहेगी। उनके किये गये कार्यो से हमेशा विद्यालय परिवार को ऊर्जा मिलती रहेगी और सभी लोग उनके रास्ते पर चलने का प्रयास करेंगे। उसके बाद कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार दीक्षित,उमेश दुबे, विनय दुबे, सुरेश त्रिपाठी, सियाराम उपाध्याय, जय प्रकाश सिंह, सहित विद्यालय के शिक्षक ने मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
0 टिप्पणियाँ