यश कुमार की फिल्म डीएफओ का फर्स्ट लुक रिलीज

first-look-release-of-yash-kumars-film-dfo

मुंबई। भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार की एक के बाद एक फिल्मों के फर्स्ट लुक आउट हो रहे हैं। अब उनकी नई फिल्म डीएफओ का फर्स्ट लुक जारी हुआ। इस फिल्म में यश कुमार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो फिल्म के फर्स्ट लुक में भी देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के निर्माता वेणुगोपाल के ठक्कर, अमित गुप्ता और अखिलेश सिंह हैं। फिल्म के लेखक निर्देशक अजय सिंह है और सह निर्माता विक्की यादव है। फिल्म डीएफओ संजय सिंह की कहानी से प्रेरित नजर आती है, जिसकी हत्या नक्सलियों द्वारा रोहतास में कर दी गई थी। मगर फिल्म मेकर्स की ओर से किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है और कहा है कि फिल्म की कहानी का यह संदर्भ नहीं है।।

गौरतलाप है कि कैप्टन वीडियो प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत और प्रोवाइड प्रोडक्शन की फिल्म डीएफओ में बेहतरीन संवाद और संगीत का भी समन्वय दर्शकों को देखने मिलेगा। संगीतकार साजन मिश्रा, फिल्म के गीतकार शेखर मधुर और धर्म हिंदुस्तानी, फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा, डीओपी एस जहांगीर, एक्शन मुकेश राठौर, कोरियोग्राफर प्रवीण सेलर है। जल्द इस फिल्म का ट्रेलर और रिलीज डेट भी अनाउंस किया जाएगा। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ