रामनरेश प्रजापति
सुईथाकला। ब्लॉक मुख्यालय सुईथाकला में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने देश में अमन चैन का पाठ पढ़ाने वाले सत्य अहिंसा की प्रतिमूर्ति, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश का कृषि के क्षेत्र में उत्थान करने वाले द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने त्याग और सच्चाई के रास्ते पर चलकर अनुकरणीय जीवन जिया। हमें उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। उनका जीवन हर मनुष्य के लिए मिसाल है। खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि देश तभी तरक्की कर सकता है जब महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन की शिक्षाओं को अमल में लायेंगे। शास्त्री जी सच्चे देशभक्त थे। मौके पर समस्त अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊंचगांव में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रधानाध्यापक राम प्यारे ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की । उन्होंने महात्मा गांधी के द्वारा देश को आजादी दिलाने में योगदान के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया । डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने कहा कि आजादी के महानायक गांधी जी के विचारों को आत्मसात करना ही इनके जन्म दिवस मनाने का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे जिनकी बदौलत अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा। इस अवसर पर वीरेंद्र यादव, श्रद्धा सिंह, डॉ महेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर कला में उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तथा प्रधानाध्यापक सतीश सिंह ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने जहां एक तरफ हमें आजादी जिला कर शांति और सुकून वाले वातावरण में जीने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया वहीं दूसरी तरफ लाल बहादुर शास्त्री जी ने आर्थिक स्थिति और विपन्नता से जूझ रहे देश में अन्नदाता की स्थिति को सुदृढ़ किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी महान कर्म योगी संत थे उनके सत्कर्म ही उनकी पहचान साबित हो रहे हैं। रेल मंत्री रहते भीषण रेल दुर्घटना घटित होने पर त्यागपत्र देना वर्तमान और भविष्य के हर रेल मंत्री के लिए शास्त्री जी का जीवन अनुकरण योग्य है। इस अवसर पर कौशल कुमार प्रजापति, राजाराम, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद में प्रधानाध्यापक एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री दुष्यंत मिश्रा ने गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बताया कि गांधी जी ने बिना किसी अस्त्र-शस्त्र के देश को आजादी दिलाई। सत्य और अहिंसा रूपी हथियार से बिना किसी हिंसा के अंग्रेजों को देश छोड़ने पर विवश कर दिया। मौके पर राधेश्याम , संजय सिंह, संतोष वर्मा, उदय कृष्ण यादव, अनुराग डोगरा, अजय हलवाई, संजय कुमार मौर्य, मनोज कुमार, अनुराग कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार, जयप्रकाश मौर्य, सुमन अग्रहरि, मनोरमा सिंह, मीनू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय बसौली में प्रधानाध्यापिका उषा सिंह ने गांधी जी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गांधी जी के बारे में छात्रों को जानकारी दी ।इंद्रसेन तिवारी गुड्डू ने छात्रों को संबोधन में कहा कि देश को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोने वाले और सत्य तथा अहिंसा की मिसाल पेश करने वाले गांधीजी का देश की स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान था । उन्होंने छात्रों से कहा कि गांधी ऐसे महान पुरुष थे जिनकी कथनी और करनी में अंतर नहीं था। वह जो कहते थे पहले उसको अमल में लाते थे तभी किसी को उपदेश देते थे । इस अवसर पर अंजनी कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रताप तिवारी, दिव्यांका तिवारी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार ,अमरजीत यादव, राकेश कुमार ममता, शारदा देवी, बिंदुमती सिंह आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुमदुमा में प्रधानाध्यापक डॉ राकेश चंद्र तिवारी ने महात्मा गांधी तथा देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करने में महात्मा गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने कहा कि असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन ने ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला कर रख दी थी जिससे उन्हें अंत में देश को आजाद करना ही पड़ा। देश के रेल मंत्री शास्त्री जी ने किसानों की उन्नति के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने देश को समृद्धशाली बनाया।
इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरा संभल शाह में प्रधानाध्यापक अजय मिश्रा ने देश को आजाद करने में ऐतिहासिक योगदान दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने छात्रों को बताया कि गांधी जी ने देश में व्याप्त छुआछूत उच्च नीच अमीरी गरीबी जैसी रूढ़िवादिताओं को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने समाज में सबसे निचले तबके को हरिजन कहकर सम्मान दिलाने का काम किया। देश उनके महान योगदान को कभी नहीं भूल सकता।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय मयारी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रणंजय सिंह ने गांधी जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि गांधी जी महान विचारक समाज सुधारक सत्यवादी देश प्रेमी और मानवता के सच्चे उपासक थे। ब्लॉक अध्यक्ष ने किसानों के जीवन को खुशहाल बनाने वाले देश के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शास्त्री जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
0 टिप्पणियाँ