जौनपुर: लायंस क्लब क्षितिज ने डाक्टरों को किया सम्मानित

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ  ने अपने नये कार्यकाल के पहले दिन ही डाक्टर्स डे पर डाक्टरों  को उनके सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर केके राय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जौनपुर रहे।


आज जिला अस्पताल जौनपुर में सम्मानित किये गये लोगों में डा. के के राय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक , डॉ शशांक यादव, डॉ दिनेश सरोज ,डॉ एके पांडेय ,डॉ विनीत सोनी ,डॉक्टर इश्तियाक ,डॉक्टर प्रभात सिंह ,डॉक्टर अशोक यादव ,डॉक्टर बी के सोनकर, डॉक्टर सैल  खान ,डॉक्टर शिवदेव, डॉ अमरदीप ,डॉ अरविंद कुमार ,डॉक्टर आरके जायसवाल, डॉ एस के दास, डॉक्टर नरेंद्र ,डॉक्टर आर डी राम, डॉक्टर के के पांडे ,डॉक्टर रिजवान अंसारी, डॉ संजय कनौजिया, डॉक्टर मानवी, डॉक्टर दीपशिखा हैं जिन्हें अंगवस्त्रम, बुकें एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा कि डाक्टरों ने जिस मुस्तैदी से इस कारोना काल में अपनी भूमिका निभाई, वह सराहनीय है।

इस दौरान संस्थाध्यक्ष  धर्मेंद्र सेठ ने कहा कि यह खास दिन प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय को समर्पित है, जिनका जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना में हुआ था। इस दिन को मनाने के शुरुआत साल 1991 से हुई थी। इसका मकसद जीवन बचाने वाले डॉक्टरों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना है।

इस अवसर पर  विनय बरोतिया प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ,  हाफिज शाह, अजीत सोनकर, डॉक्टर चंदन अतुल सिंह, जगन्नाथ मोदनवाल , देवेश जी, दीपक साहू, डॉक्टर सतीश आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम संयोजक कौशल त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ