जौनपुर। केराकत तहसील के गंगोली निवासी शिव शंकर सिंह (अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक जूनियर हाई स्कूल) के पुत्र डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी पूजा सिंह सोमवार को विधि विषय में एचडी पूर्ण करके डॉक्टर बनी।
पूजा सिंह विवाह के बाद 17 वर्षों से लगातार परिश्रम के साथ-साथ संपूर्ण पारिवारिक दायित्व एक आदर्श बेटी, आदर्श बहू, आदर्श पत्नी, आदर्श मां, के रूप में कुशल पूर्वक निर्वहन करने के साथ अध्ययन अध्यापन करते हुए एलएलबी, एलएलएम एवं पीएचडी जैसी उपलब्धि हासिल की है।
उनका अदम्य साहस एवं कुशल व्यवहार महिला एवं बच्चियों को शिक्षा के प्रति उत्सुक जागरूक और प्रेरित करता है। इनका सादा जीवन सरल स्वभाव परम पारंगत गृहणी का होना भी समाज के लिए अनुकरणीय है। इनके निर्देशन में दो बच्चों ने क्रम से पांचवी और दसवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास किया है। अपने मायके लालगंज (खुरशू) व ससुराल दोनों ही गांव में विधि विषय में प्रथम पीएचडी धारक बनकर गांव का नाम रोशन किया। पति पत्नी ने प्रदेश में अपना स्थान बनाकर इतिहास रचने का प्रयास किया है।
दोनों लोग अपने जीवन रूपी गाड़ी के दोनों पहियों को बराबर करते हुए अर्धनारीश्वर स्वरूप के सिद्धांत को साकार किया है। इस उपलब्धि का श्रेय पति पत्नी ने अपने आराध्य एवं इष्ट देव बजरंगबली जी महाराज एवं माता-पिता व परिवार के साथ परम पूज्य गुरुदेव डॉ. तेज बहादुर से पूर्व प्राचार्य टी डी लॉ कॉलेज पीली कोठी जौनपुर को दिया है।
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ