जौनपुर: उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल करके इंटर कॉलेज समोधपुर के छात्रों ने जनपद का बढ़ाया मान


  • विद्यालय ने जारी की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की टॉप-टेन की सूची
रामनरेश प्रजापति
सुईथाकला, जौनपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में जारी सूची के अनुसार श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर हाई स्कूल के छात्र निखिल पांडेय को  जिले की टॉप टेन की सूची में छठवां स्थान प्राप्त हुआ है।निखिल को 600 के पूर्णांक में से 578 अंक मिले हैं। 96.3 फ़ीसदी अंक प्राप्त करके जिले में  छठवां स्थान मिला है। हाई स्कूल की परीक्षा में सफल छात्रों की टॉप टेन की सूची विद्यालय ने जारी की। 

इस सूची में निखिल पांडेय 96.33%, वंदना मौर्या 91% ,अंशिका पांडेय 91%, मुकेश कुमार बिंद 90.5 %, श्रीश तिवारी 90.3 3 %, हर्ष मौर्या 90.33%, शिवम मौर्य 86% ,आमिर अंसारी 85.6%, श्रेया यादव 84.16% तथा अनुभव सिंह को 79. 16 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। इसी प्रकार से इंटरमीडिएट के सफल छात्रों की सूची के अनुसार विभा मौर्या 91.8%, महक तिवारी 91.6%, रश्मि मौर्या 89.8 %, शिक्षा यादव 89.6%,विभा वर्मा 89.4%, यशी दुबे  89%,  खुशी यादव 89% ,कृतिका सिंह 88.6% ,आरुषि पाल  88.4%, आकृति तिवारी 87.8% अंक प्राप्त करके जनपद का मान बढ़ाया है। 

इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस सफलता पर गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक  हृदय प्रसाद सिंह रानू ने छात्रों और उनके माता-पिता तथा शिक्षकों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रबंधक ने कहा कि इस उपलब्धि  से पूरा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरा जनपद गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में स्थान प्राप्त करके जिले का मान छात्रों ने पूरे प्रदेश में बढ़ाया है। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रणजीत सिंह ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। 

उन्होंने कहा कि आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि सफल छात्र भविष्य में आगे भी अपने आप को सर्वोत्तम साबित करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य पंडित राम सन्मुख तिवारी ने शिक्षकों छात्र-छात्राओं और उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश को श्रेष्ठ और होनहार नागरिक प्रदान करने में इस कालेज की अपनी एक अलग और महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के अध्यापन कार्य के प्रति समर्पण को सराहा है।विद्यालय के शिक्षकों ने भी इसे प्रसन्नता का विषय बताया है।

Career Point Coaching Institute
Advt.

DDS The Group of Institutions, Jaunpur
Advt.

DDS The Group of Institutions, Jaunpur
Advt.

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ