वाराणसी: निकिता प्रजापति व मोहनलाल प्रजापति सहित लोगों ने ली भारतीय समता समाज ​पार्टी ​की सदस्यता

वाराणसी। बाबतपुर घोघली मंगारी में भारतीय समता समाज पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान में लोगों को भारी संख्या में पार्टी का सदस्य बनाया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी की पूर्व महिला आयोग सदस्य कुसुम प्रजापति की बहू निकिता प्रजापति व कोलकाता से आए वरिष्ठ समाजसेवी मोहनलाल प्रजापति, संतोष कुमार प्रजापति, उमाशंकर पाठक, मेवा लाल बिंद, रामकृत प्रजापति, घुघली के पूर्व ग्राम प्रधान बुद्धि राम प्रजापति आदि ने भारतीय समता समाज पार्टी की सदस्यता ली। 
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र कुमार प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष अंबिका प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चक्रदूत प्रजापति समाज के संगठन मंत्री डॉ. संजीव प्रजापति ने पार्टी की नीतियों और लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए समाज के बीच अपनी उपलब्धियों को बताया। मोहन लाल प्रजापति ने कहा जिस तरह एक-एक फूल मिलाकर माला बनाया जाता है और महापुरुषों के गले की शोभा बढ़ाई जाती है ठीक उसी प्रकार समाज और देश के सभी लोगों को माला बनकर अपने समाज और देश को मजबूत करने की जरूरत है।  
वही निकिता प्रजापति ने कहा मैं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगी राष्ट्रीय प्रजापति स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज के उत्थान के लिए रत्नप्पा जी के विचारों पर चलने की जरूरत है गाजीपुर के विनोद प्रजापति ने कहा जब बी.एस.एस.पी की सरकार बनेगी तब हम शिल्प क्रांति लाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी की पूर्व महिला आयोग सदस्य कुसुम प्रजापति व संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार प्रजापति ने किया। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति व प्रदेश अध्यक्ष अंबिका प्रजापति ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ