सिकरारा, जौनपुर। डायट प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद यादव व वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ रविन्द्र यादव ने गुरूवार को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर का निरीक्षण किया जहां उनके साथ बीईओ सिकरारा आनंद प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्राचार्य श्री यादव ने सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों के अधिगम स्तर की जानकारी लिया। साथ ही बच्चों द्वारा अपने विषय के साथ पहाड़ा, गिनती, जिलों के नाम, राज्य, राजधानियों के नाम बेबाकी से बताये जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय में स्थापित डिस्कवरी लैब का निरीक्षण किया। डिस्कवरी लैब में विद्यालय के शिक्षक दिनेश यादव द्वारा 20 बच्चों को उपकरणों के बारे में जानकारी देते हुए पाया।
इस दौरान उन्होंने बच्चों से कंकाल तंत्र, सूक्ष्मदर्शी, टेलेस्कोप, कंप्यूटर, दिन—रात होना, ग्लोब में विभिन्न देशों की स्थिति ज्वालामुखी, सौरमंडल सहित अन्य उपकरणों के बारे में जानकारी लिया। प्राचार्य ने प्रधानाध्यापक अमित सिंह व विद्यालय के शिक्षकों की तारीफ करते हुए आगामी 30 नवंबर को नैट परीक्षा के लिए बच्चों की अच्छी तैयारी के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर शिक्षक दिनेश यादव, श्यामधर यादव, मंजू जैसवार, नेहा जायसवाल, आराधना उपाध्याय, गज़ाला बानो, मनोज जायसवाल, माधुरी सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ