जौनपुर: देववाणी विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौक स्थित देववाणी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विशिष्ट वैज्ञानिक मॉडल्स का प्रदर्शन कर अपना हुनर दिखाया।
प्रदर्शनी की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक विनोद आर्या और प्रबंधक रामलला यादव ने संयुक्त रूप से की। प्रदर्शनी में बच्चों ने तरह-तरह के माॅडल पेश किए, जिनमें कुछ वर्किंग मॉडल थे और कुछ नान वर्किंग मॉडल थे। ये सारे मॉडल पूरी तरह विज्ञान पर आधारित थे।
प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि रहे सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक रवि शेखर चौरसिया ने बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल का अवलोकन किया। कक्षा 6 की छात्रा परी और उसकी साथियों द्वारा बनाए गए वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल को पहला स्थान, कक्षा 5 के वजै़फ और आरूष को फायर अलार्म के लिए दूसरा स्थान तथा कक्षा 4 के रौनक और उनके साथियों द्वारा बनाए गए विंड टर्बाइन को तीसरा स्थान मिला।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि इसी प्रकार के छोटे-छोटे प्रयोग करते हुए ही एक दिन बड़ा प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि हर बडे़ आविष्कार की शुरुआत छोटी छोटी खोजों से होती है। कार्यक्रम को संपन्न कराने में प्रधानाचार्या वंदना देवी, सहायक अध्यापक दीपक मिश्रा, शेखर यादव, पूजा अग्रहरि, कुमारी शिवानी, प्रियंका अग्रहरि आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।



www.chakradoot.com
Ad

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ