जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष माया दिनेश टण्डन ने डालिम्स सनबीम स्कूल हमाम दरवाजा में तिरंगा फहराया। नगर पालिका परिषद जौनपुर की ओर से डालिम्स सनबीम स्कूल हमाम दरवाजा में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा वाद विवाद निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आमीना ने प्रथम सना मिर्जा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के बच्चों ने देश भक्ति समूह गीत से लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद माया दिनेश टंडन ने बच्चों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा ने सभी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को घर-घर तिरंगा लगाने के लिए अपील किया एवं तिरंगे के सुरक्षा एवं सम्मान के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर नवाल अहमद, अमित यादव डीपीएम खुशबू यादव, एसबीएम शमशेर अहमद, समीर अस्थाना सबा खान आदि उपस्थित रहे स्वागत एवं आभार प्रिंसिपल अलका गुप्ता ने किया।कार्यक्रम का संचालन फातिम तू जहरा और सलमान शेख ने किया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)

%20%E0%A4%86%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A4%97%E0%A5%9D%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%8B.%20%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%20%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%A8%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BE%20%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AC%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%88%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A5%9D%E0%A5%87%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82-%20Chakradoot.jpg)
0 टिप्पणियाँ