किसानों व गरीबों की कमर तोड़ रही भाजपा सरकार: अखिलेश यादव
बरसठी,जौनपुर। केंद्र व प्रदेश की सरकारें उद्योग पतियों की हिमायती जब कि गरीबों की किसानों की कमर तोड़ने वाली सरकार साबित हो रही है। एक तरफ जहां गरीबों पर टैक्स की मार पड़ रही है तो वहीं उद्योगपतियों का टैक्स व बकाया माफ किया जा रहा है। गरीबों को लूट कर सरकार उद्योगपतियों की जेबें भर रही हैं जनता समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका हिसाब भी चुकता कर देगी। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को बरसठी के खुआवा गांव में कही। वे पंच दिवसीय महायज्ञ एवं पुण्यतिथि के निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने स्व. हंसराज यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर महायज्ञ में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह पहली सरकार है जो दूध-दही पर भी टैक्स लगा रही हैं। सावन के इस पावन महीने में भगवान भोलेनाथ पर चढ़ाए जाने वाले दूध, दही, घी, आंटा सब पर टैक्स लगाया गया है। यह गरीबों की सरकार नही है यह उद्योगपतियो की सरकार है। किसान दु:खी है, धान के खरीद की तैयारी नही है। रूस, यूक्रेन में युद्ध है इसलिए गेंहू खरीदा गया डीएपी खाद, इलाज सब महंगा हुआ है। किसान ही नही द:ुखी है बल्कि नौजवान भी दु:खी है उन्होंने कहा कि, सरकार अग्निवीर योजना लाकर नौजवानों के साथ खिड़वाड कर रही है।
नौजवान का सपना है वह देश के लिए कुर्बान हो जाए, लेकिन सरकार उन्हें मौका नही दे रही है। हमारे देश को सुरक्षा चाहिए। इसलिए प्रमामेन्ट नौकरी की व्यवस्था होनी चाहिए। कहा कि योजना का विरोध करने में जो जेल गए है। उसकी बात सदन में उठाएंगे इसके लिए विधायको का प्रतिनिधि मंडल मिलने के लिए भेजूंगा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि, जिले की जनता ने पिछले चुनाव में मतदान कर जो ऐतिहासिक जीत दिलाई है। उसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं जो हारे है गिनती में हारे है।
कहा कि जिले में बीजेपी का सफाया हो जाता लेकिन शहर की सीट को जीतने के बाद भी हरा दिया गया है। आज देश में सरकार नहीं बल्कि ईडी का शासन चला रहा है आए दिन विरोधी पार्टियों के नेताओं पर छापेमारी कर उनको परेशान किया जा रहा है। इतना ही नहीं अगर बीजेपी लोकतंत्र की शोभा बनाए रखना चाहती है तो हाल ही में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और नवनिर्मित पुलों में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ ईडी से जांच कराएं तो जाने। उन्होंने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और चाचा शिवपाल यादव से जुड़े सवालों का जवाब दिया। वही राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने सपा-सुभासपा के 'तलाक' का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ दिया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि, भाजपा द्वारा विपक्ष को डराकर गठबंधन तोड़ने का दबाव बनाया गया है ओमप्रकाश राजभर को भाजपा से डर है।
यही वजह है की ओम प्रकाश बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं उनके अंदर किसी और की आत्मा आ गई है झाड़-फूंक कराने पर ही निकलेगी। जब वह हमारे साथ थे तो देश के गृहमंत्री और प्रधानमंत्री के बारे में गलत भाषा का प्रयोग करते थे। ओमप्रकाश राजभर के 'एसी' वाले बयान पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि जब जमाना 'एसी' का नहीं अब 'डीसी' का हो गया है उन्हें कुछ पता ही नही है। चाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश बोले, उन्हें लगता है कि मैं चाचा का सम्मान नही कर पा रहा हूं इसलिए उन्हें स्वतंत्र कर दिया। वो अपनी अलग से पार्टी बनाकर किसानों, असहायों और गरीबो की सेवा करे और लोहिया जी के विचारों की आगे बढ़ाए। इस मौके पर पर्टी के जिलाध्यक्ष सहित विधायकगण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ