जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती का 33वां अधिष्ठापन समारोह अध्यक्ष धीरज गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जहां ईश वंदना पर कथक नृत्य की प्रस्तुति अनुष्का अग्रहरी ने की। तत्पश्चात् ध्वज वंदना डा. सरला गुप्ता ने प्रस्तुत किया। इसी क्रम में क्लब के चार्टर अध्यक्ष डा. जीसी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया जिसके बाद सचिव 2021-22 गौरव श्रीवास्तव ने वर्ष भर किये सेवा कार्यों की रूप-रेखा सचिव रूप में सदन में प्रस्तुत किया।
2021-22 के अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने वर्ष भर किये कार्यों में सहयोग देने वाले सदस्यों सहित अन्य के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। साथ ही रामघाट सुंदरीकरण की विस्तृत जानकारी सदन को दिया।
वाराणसी से पधारे द्वितीय उप मंडलाध्यक्ष बलबीर सिंह ने क्लब में नवागंतुक सदस्य डा. नरेंद्र यादव, डा. पूजा यादव, अनुराग सिंह, नूपुर सिंह, सुबोध बरनवाल, चंदा बरनवाल, अनिल सिंह, सीमा सिंह, नवीन मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा, डा. विवेक श्रीवास्तव, डा. प्रियंका श्रीवास्तव, रवि जायसवाल, तनु जायसवाल व निधि गुप्ता को दीक्षित कर लायन सदस्य बनाया। साथ ही सभी को लायंस क्लब के लेबल पिन व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
0 टिप्पणियाँ