जौनपुर: स्व. दिलराम प्रजापति की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गई

जौनपुर। एसएस पब्लि​क स्कूल के पास सिद्दीकपुर में चक्रदूत प्रजापति समाज ट्रस्ट (Chakradoot Prajapati Samaj Trust) द्वारा आजमगढ़ के निजामाबाद कस्बा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी स्व. दिलराम प्रजापति (Social worker. Dilram Prajapati) की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गई। लोगों ने स्व. प्रजापति के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर च​क्रदूत प्रजापति समाज के उपाध्यक्ष मो​हनलाल प्रजापति ने स्व. प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. प्रजापति करंजाकला ब्लाक के सिद्दीकपुर निवासी वरिष्ठ दंत चिकित्सक प्रशान्त कुमार प्रजापति के दादा थे। चिकित्साधिकारी स्व. चन्द्र प्रकाश प्रजापति के पिता थे। 
स्व. दिलराम का जौनपुर की धरती से विशेष लगाव था। भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति अपने जीवनकाल में दिलराम प्रजापति की समाजसेवा से खुश होकर उनकी सराहना करते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता च​क्रदूत प्रजापति समाज के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार प्रजापति व संचालन पिछड़ा ​दलित विकास महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय ​कुमार प्रजापति ने किया। 
इस अवसर पर च​​क्रदूत प्रजा​पति समाज के महासचिव ब्रह्मदेव प्रजापति, सचिव संजय प्रजापति, डा. प्रशांत प्रजापति, ​बबिता प्रजापति, विद्यादेवी प्रजापति, इंजिनियर अभिषे​क प्रजाप​ति, इंजिनियर ​बृजेश प्रजापति, मोनू यादव, शिक्षक मनोज प्रजापति आदि उपस्थित रहें।

DR_Prasant_kumar_prajapati
Ad

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ