कंधे में दर्द की समस्या आज के समय में बेहद आम बन गई है। कभी हैवी सामान को कंधे पर कैरी करने तो कभी लंबे समय एक ही पॉश्चर में काम करने पर व्यक्ति को कंधे में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। यूं तो यह दर्द कुछ वक्त बाद खुद-ब-खुद ठीक हो जाता है।
लेकिन अगर आपको नियमित रूप से कंधे में दर्द की शिकायत रहती है तो यह जरूरी है कि आप इस दर्द को सीरियसली लें और इसे ठीक करने के लिए कुछ कदम उठाएं। आमतौर पर, कंधे के दर्द की मुख्य वजह स्टिफनेस होती है और ऐसे में अगर कुछ एक्सरसाइज की जाए तो इससे स्टिफनेस दूर होती है और दर्द से राहत मिलती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो शोल्डर पेन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं-
- आर्म क्रॉस एंड स्ट्रेच एक्सरसाइज
इस एक्सराइज को करने के लिए सबसे पहले आप कुर्सी पर बैठ जाएं। इस दौरान अपनी रीढ़ को बिल्कुल सीधा रखें। अब अपने बाएं हाथ को अपनी कोहनी से अपने दाहिने हाथ से पकड़ें और इसे अपने शरीर पर अपनी छाती की ओर खींचें। जब आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको अपने बाएं कंधे में खिंचाव महसूस होगा। इस पोजिशन में करीबन 5-10 सेकंड के लिए होल्ड करें। इसके बाद हाथों को सामान्य स्थिति में ले जाएं। अब आप दूसरे हाथ से भी यही प्रक्रिया दोहराएं।
- करें शोल्डर रोल एक्सरसाइज
शोल्डर रोल एक्सरसाइज को कंधों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए, आप अपने पैरों को एक दूसरे से थोड़ा अलग करके सीधे खड़े हो जाएं। सांस अंदर लें और इसके साथ ही अपने कंधों को अपने कानों की तरफ उठाएं। अपने कंधों को पीछे की ओर ले जाएं और अपने कंधे को हल्का पीछे की तरफ स्ट्रेच करें। सांस छोड़ते हुए कंधे को छोड़ दें और सामान्य स्थिति में आ जाएं। अब आप अपने कंधों को पहले क्लॉकवाइज और फिर एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं।
- करें चेस्ट स्ट्रेच एक्सरसाइज
यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिससे आपकी चेस्ट और कंधों दोनों का ही तनाव दूर होता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को एक दूसरे से थोड़ा अलग रखें। साथ ही, अपने हाथों को बगल में रखें। अब आप अपने दोनों हाथों को पीछे की तरफ लेकर ताली बजाएं।
अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो एक छोटे तौलिये का इस्तेमाल करें और इसे अपने दोनों हाथों से पकड़ लें। इस दौरान अपनी चेस्ट को ओपनअप करने का प्रयास करें। इससे आपको कंधों में भी खिंचाव महसूस होगा, जैसे कि आप उन्हें पीछे की ओर खींच रहे हैं। अब इस अवस्था में 4-5 सेकंड के लिए रुकें और फिर छोड़ दें। आप इसे यथाशक्ति दोहराएं।
मिताली जैन
0 टिप्पणियाँ