वाराणसी। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर 21 जून को चक्रवाल विद्या मंदिर (Chakrawal Vidya Mandir) के स्कूल ग्राउंड में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के प्रबंधक पवन चक्रवाल, पुनवासी राम प्रजापति, कैप्टन राजकुमार प्रजापति, घनश्याम प्रजापति, कमलेश प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, अशोक प्रजापति, अवध प्रजापति, कन्हैया प्रजापति, राजेश प्रजापति, चंद्र प्रकाश प्रजापति, रूबल प्रजापति, शुभम किशन व मनोज प्रजापति आदि गणमान्य अतिथियों ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक के रूप में प्रदीप कुमार व हरीश चंद्र प्रजापति एवं प्रकाश का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए।


0 टिप्पणियाँ