डॉ.शालिनी संग परिणय सूत्र में बंधे साहित्यकार अंकुर

अपनी कलम से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके जौनपुर जिले (डोभी ब्लॉक,) के  युवा साहित्यकार अंकुर सिंह (अभियंता) और सुल्तानपुर (लंबुआ तहसील) के होम्योपैथिक डॉक्टर शालिनी सिंह (बीएचएमएस, भोपाल) ने 11 मई 2022 को अग्नि को साक्षी मानते हुए वैवाहिक जीवन के सात फेरे लेते हुए हर सुख दुख में एक दूसरे साथ रहने का वचन लिया। 
श्री सिंह के परिवारिक सूत्रों के अनुसार शादी और प्रतिभोज (बहूभोज) में तकनीकी, सामाजिक, साहित्यिक, राजनीतिक एवम पत्रकारिता क्षेत्र के कई हस्तियों ने अंकुर और शालिनी के सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दिया और वैवाहिक जोड़े ने अपने पैतृक कुल देवी देवता सहित बनारस (काशी) में बाबा काशी विश्वनाथ, काल भैरव बाबा, संकटमोचन सहित काशी दुर्गाकुंड के मां दुर्गा और मैहर (सतना, मध्य प्रदेश) के त्रिकुट पर्वत पर स्थित मैहर के मां शारदा भवानी शक्तिपीठ में दर्शन कर सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद लिया। हमारी पत्रिका परिवार की तरफ से साहित्यकार अंकुर और डॉक्टर शालिनी के वैवाहिक जीवन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ